*प्रेस विज्ञप्ति*
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 07 अक्टूबर 2026
‘ *सखी वार्ता’ के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक*
*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बाल विवाह, दहेज एवं घरेलू हिंसा के विरुद्ध सामूहिक संकल्प*
मधेपुरा, 07 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), मधेपुरा द्वारा कुमारखंड परियोजना अंतर्गत सूरज सीएलएफ में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए गए।
महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के उपयोग के बारे में बताया गया। संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं समस्याएं साझा कीं तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार, जिला मिशन समन्वयक इमरान आलम, लैंगिक विशेषज्ञ मुमताज आलम, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, सूरज सीएलएफ के एरिया कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार सहित शिरोमणि देवी, नूतन कुमारी, रीना देवी एवं जीविका की दीदियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी दीदियों ने बाल विवाह मुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा लैंगिक समानता एवं महिला सम्मान को सुदृढ़ करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ली।
ICDS Directorate Bihar
Industries Department, Bihar
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Narendra Modi