डिंडौरी: शासकीय महाविद्यालय अमरपुर का पुलिस ने खोला ताला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने लगाया था ताला
डिंडौरी जिले के शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने नवीन भवन में महाविद्यालय संचालित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य के कक्ष में ताला लगाया। दरअसल महाविद्यालय के प्राचार्य की सूचना पर अमरपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ा ।