।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर थाना उनाव एवं थाना दुरसड़ा में शांति समिति की बैठक आयोजित*
आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना उनाव एवं थाना दुरसड़ा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापना समितियों के सदस्य, गणमान्य नागरिक, डीजे संचालक, जेई एमपीईबी सहित संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। थाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रतिमा एवं पंडालों की स्थापना निर्धारित स्थान पर करने, यातायात व्यवस्था प्रभावित न करने, विद्युत वायरिंग सुरक्षित रखने, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पंडालों के आसपास पर्याप्त आवागमन स्थान रखने के निर्देश दिए गए। डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करने तथा अश्लील, आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने वाली सामग्री का प्रसारण नहीं करने हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया।
दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग एवं विसर्जन स्थल का उपयोग करने, जुलूस में अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात एवं कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। आयोजन समितियों को पर्याप्त वालंटियर रखने एवं भीड़ नियंत्रण में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में थाना दुरसड़ा में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी उप निरीक्षक नन्दनी शर्मा द्वारा ली गई। बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापना समितियों के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। थाना प्रभारी द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी आवश्यक समझाइश दी गई। बैठक में उपस्थितजनों से शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित सभी समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।