जेन जी और भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यान , वेद से आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तक पर संवाद
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 17 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे ट्रेनिंग में गुरुवार को सनातन पाठशाला समिति की ओर से जेन जी और भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर व्याख्यान और ध्यान सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता राजू जोशी ने सप्त ऋषियों और महाभारत सहित भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, त्याग, कर्तव्य, साहस, सेवा और लोककल्याण जैसे जीवन-मूल्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा श्रेष्ठ जीवन जीने की समग्र दृष्टि प्रदान करती है।
समिति संयोजक आशीष सिंहल ने ध्यान का अभ्यास कराया और एकाग्रता, मानसिक शांति तथा सकारात्मक सोच में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता के कर्मयोग, ध्यान और भारतीय जीवन-मूल्यों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर जेन जी और जेन अल्फ़ा के समग्र व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रुचिका माहेश्वरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
news by :
आशीष सिंहल
संयोजक, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
मो. 9461276857
Girwa, Udaipur | Sep 17, 2026