विशेष निरोधात्मक अभियान :
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी
प्रदेश में एक लाख 19 हजार लीटर वाॅश नष्ट, 126 हुए गिरफ्तार
@followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan
#ExciseDepartment #udaipur #nonfollowers #viralpost #action
उदयपुर, 17 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की गई है एवं बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई है।
अवैध मदिरा के धंधे में लिप्त 126 गिरफ्तार :
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 16 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 361 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 2 लाख 60 हजार 841 रूपए लागत की 967 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 66 लाख 55 हजार 180 रूपए की 6655 लीटर, बीयर 68 हजार 960 रूपए की 319 लीटर, हथकड़ शराब 2396 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅश एक लाख 19 हजार 90 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 15 दुपहिया वाहन सहित 16 वाहन जब्त किए है साथ ही 126 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध मदिरा पकड़ी, वाॅश व भट्टियां नष्ट :
प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों की कार्रवाई के तहत भीलवाड़ा के आसींद बनेड़ा फोर्ट दुर्गम क्षेत्र मंे 4800 लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी नष्ट कर 35 लीटर हथकड़ शराब बरामद की गई। इसी प्रकार शाहपुरा में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 6 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की। भरतपुर में आबकारी टीम ने रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में अंगे्रजी मदिरा की विभिन्न ब्रांड की 37 बोतल जब्त की, इनमें से 5 बोतल फोर सेल इन हरियाणा है। अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। चूरू के राजगढ़ में आबकारी दल की कार्रवाई में 72 बोतल माल्टा देशी मदिरा फोर सेल इन हरियाणा जब्त की गई साथ ही अन्य कार्रवाई में 290 पव्वे देशी मदिरा के जब्त कर अभियोग दर्ज किया। अजमेर शहर में 48 पव्वे देशी मदिरा के जब्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार लीटर वॉश एवं 4 भट्टियां नष्ट की। ब्यावर में एक पुरानी भट्टी और 200 लीटर वाॅश नष्ट किया। नसीराबाद में 200 लीटर वाॅश नष्ट किया गया। किशनगढ़, जैतारण, एवं केकड़ी में होटल व ढ़ाबों की सघन जांच की गई। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में अवैध मदिरा परिवहन के प्रकरण में एक मोटरसाईकल जब्त की। रायसिंहनगर में 10 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त करते हुए 1200 लीटर वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट की गई। नागौर के मेड़ता में 150 लीटर वाॅश नष्ट कर 74 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की। परबतसर में 300 लीटर वाॅश नष्ट कर 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की। डीडवाना में 5 लीटर हथकड़ मदिरा एवं नावां में 21 पव्वे देशी मदिरा के जब्त कर अभियोग दर्ज किए।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
-------------------------------------------------------------------
आबकारी आयुक्त आज लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी
उदयपुर, 17 सितंबर। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को दोपहर एक बजे से प्रस्तावित है। विडियों कॉन्फ्रेंस में विशेष निरोधात्मक अभियान, आबकारी राजस्व, बकाया वसूली, आबकारी बंदोबस्त, मदिरा उठाव संबंधी समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।
Girwa, Udaipur | Sep 17, 2026