विभूतिपुर: विभूतिपुर के बाजितपुर बंबईया में दो पक्षों में हो रहे मारपीट को छुड़ाने गए बुजुर्ग जख्मी, दिया आवेदन
बाजितपुर बंबईया में दो पक्षों के बीच हो रहे मारपीट को छुड़ाने गए गांव के ही बैद्यनाथ पासवान जख्मी हो गया। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। कहा कि गांव के ही मनोज पासवान, पीतांबर पासवान, सरोज पासवान, अंकित कुमार, अंकुश कुमार सभी मिलकर कारी पासवान के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। छुड़ाने गया मेरे साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।