विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर जगन्नाथपुर में इंजीनियर के घर से 35 लाख की जेवरात चोरी, पीड़ित ने न्याय की लगाईं गुहार
कल्याणपुर जगन्नाथपुर में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने इंजीनियर के घर प्रवेश कर भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरों ने करीब 35 लाख का जेवरात चोरी कर ली है। घटना के संबंध में गृहस्वामिनी सीता देवी (पति रतन झा) ने बतायी की मेरा तीन पुत्र राजन कुमार झा, साकेत कुमार झा, राकेश कुमार झा तीनों अलग-अलग राज्य में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।