विभूतिपुर: विभूतिपुर के महथी उत्तर वार्ड 13 चौरी गाछी में आम के पेड़ से बंधे फंदे से लटकाया मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
महथी उत्तर वार्ड 13 स्थित श्मशान घाट चौरी गाछी गंडक नदी किनारे बुधवार की सुबह आम के पेड़ से बंधे फंदे में लटकाया एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महथी वार्ड 13 निवासी परमेश्वर महतो व शुशीला देवी के 26 वर्षीय पुत्र संजय कुमार बताया गया है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप और डीएसपी सोनल कुमारी सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे ।