विभूतिपुर: विभूतिपुर अंचलाधिकारी आवास के बगल में जर्जर भवन का छत गिरने से किशोर दबकर जख्मी, रेफर
अंचलाधिकारी आवास के बगल में मंगलवार को किशोरों के एक गुट द्वारा जर्जर सरकारी भवन के छत से रड खींचने के क्रम में छत का कुछ हिस्सा धड़ाम से गिर पड़ा। जिसमें दबने से एक किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जख्मी कापन निवासी रीतलाल महतो का पुत्र लालबाबू कुमार (15) बताया गया है।