विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित हजारीबाग विभाग का विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव और प्रश्न मंच प्रतियोगिता गिरिडीह में आयोजित थी जिसमें कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में चलने वाले सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संकुल स्तर पर चयनित भैया बहनों ने प्रतिभागिता की जिसमे कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों ने संस्कृति बोध परियोजना में किशोर वर्ग और बाल वर्ग में भैया क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान को प्राप्त किये। वैदिक गणित की प्रतियोगिता में अपने विद्यालय को शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं बाल वर्ग दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान प्रश्न मंच में भी शिशु वर्ग प्रथम स्थान पर रहा और बाल वर्ग दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग कथा कथन में बहन आलिया शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मूर्ति कला में भी अपने विद्यालय की बहन ने दूसरे स्थान को प्राप्त किया। विजेता भैया बहनों को वंदना सभा मे सम्मानित किया गया l प्रांतीय नियमानुसार प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। भैया बहनों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने सबों को बधाई दी है और कहा है कि हमारे भैया बहन आगे की परीक्षाओं में सफल होंगे ही ऐसा मेरा विश्वास बोलता है क्योंकि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य जी व दीदी के द्वारा इन भैया बहनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।