ग्रीजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के एथलीटों और बीएड प्रशिक्षुओं से संवाद किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि अब पढ़ाई के साथ खेलों पर भी जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी का ‘जो खेलेगा, वह खिलेगा’ संदेश युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। एथलीट अशोक तुरी ने कहा कि सुविधाओं में बढ़ोतरी और पीएम के संवाद से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है।
Koderma, Kodarma | Aug 27, 2026