जमुई: ITBP जवान ने बिहार पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए, महिला दारोगा को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए और महिला दारोगा पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक ITBP जवान का वीडियो जमुई में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो रविवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। उक्त ITBP जवान जमुई जिले के आनंदपुर गांव के रहने वाले राजकुमार दास बताए जाते हैं।