श्रीविजयनगर ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने 82.09 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार SHO सुमन परिहार के नेतृत्व में गश्त के दौरान कार्रवाई हुई। धर्मप्रीत, हीरा सिंह व राजवीर कौर से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।