अशोक नगर: ज़मीन विवाद: महिला से मारपीट और छेड़छाड़, पीड़ित परिवार ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा अथाई में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी जमीन हड़पने, पत्नी के साथ मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले को लेकर पीड़ित ने शनिवार को दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह को आवेदन सौंपा है।