केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा
हरदोई, 09 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 जून एवं 17 से 20 जून 2026 के मध्य आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं प्रबंध निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरी भव्यता एवं गरिमा के साथ किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा 17 से 20 जून के मध्य गांधी भवन परिसर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रदर्शनी स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।