जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 127 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई, 08 जून। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में कुल 127 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।