बालाघाट: डबल मनी के बाद अब ट्रेडिंग स्कीम का जाल, पूर्व सरपंच पर 60 लाख की ठगी का आरोप
बालाघाट जिले में डबल मनी प्रकरण की पीड़ा अभी लोगों के मन से खत्म भी नहीं हुई थी कि वारासिवनी क्षेत्र से कथित ट्रेडिंग निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का नया मामला सामने आया है। आधा दर्जन से अधिक पीड़ित सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ग्राम वारा के पूर्व सरपंच रिजवान अली उर्फ राजा अली पर निवेश के नाम पर करीब 60 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।