पोड़ैयाहाट: कई वर्षों बाद पोड़ैयाहाट को मिला नया विपणन अधिकारी
कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पोड़ैयाहाट को नया विपणन अधिकारी मिल गया। झारखंड सरकार ने अभय कुमार तिवारी को BSO बनाते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।न केवल पोड़ैयाहाट बल्कि गोड्डा जिले के आठ प्रखंडों में नए विपणन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके पूर्व जनसेवकों के द्वारा कार्य करवाया जा रहा था।