गोरखपुर: करीमनगर में मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर फूड विभाग ने की छापेमारी, मिली कई कमियां
शुक्रवार की सुबह असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर कुमार सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ करीमनगर में एक मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी किया। फैक्ट्री में हद से ज्यादा गंदगी देखकर फूड विभाग की टीम हैरत में पड़ गई। प्रथम दृष्टि मिठाई बनाने में मिलावट का इस्तेमाल किया जा रहा था। फूड विभाग के साथ मोबाइल टेस्टिंग लैब में कुछ मिठाइयों की जांच की गई।