कोरबा: मिलावटखोरों के खिलाफ कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना, प्रशासन के प्रयासों से हुई कार्रवाई
Korba, Korba | May 12, 2026 खाद्य पदार्थो में मिलावट कर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कोर्ट ने कड़ा जुर्माना लगाया है. पिछले दो महीनों के दौरान प्रशासन की टीम ने मिलावट के जो मामले कोर्ट में दायर किये थे उस पर अपना फैसला देते हुए कोर्ट ने जय कृष्णा डेली निड्स पर 60 हजार रूपये, मुरली होटल कटघोरा पर 50 हजार रूपये का जुर्माना हुआ.