पेण्ड्रा रोड गौरेला: पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर शेड की कमी से यात्री परेशान, बारिश में भीगकर करना पड़ता है ट्रेनों का इंतजार
ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म 2 - 3 पर मौजूद यात्रियों को बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे जगह तलाशनी पड़ी। यात्रियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर वर्तमान में लगाए गए शेड की क्षमता बहुत कम है। शेड लगभग 3 से 4 बोगियों के हिस्से को ही कवर करता है, जबकि यात्री ट्रेनें काफी लंबी होती हैं। ऐसे में अधिकांश यात्री शेड से बाहर खड़े रहने भीगने को मजबूर हो।