मखदूमपुर गंगा स्नान मेले की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित गंगा स्नान मेले का जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी ग्रामीण एवं एएसपी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर निगरानी व्यवस्था देखी और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा नाव से गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए।
#Meerut #GangaSnanMela #Makhdoompur #MeerutPolice #KartikPurnima
Parliament Street, New Delhi | Nov 22, 2026