पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, सीनेट की बैठक में हुए शामिल
पूर्णिया विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक में शामिल हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर। बैठक से पूर्व कॉलेज परिसर व प्रशासनिक भवन परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह निजी हेलीकॉप्टर से सीनेट की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। सीनेट हॉल में की गई बैठक में सीनेट सदस्यों के बीच वीसी राजनाथ यादव व कुलसचिव ने उपलब्धियां गिनाई और कार्यों का विवरण दिया।