पूर्णिया पूर्व: संयुक्त कृषि भवन खुश्कीबाग के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त ने किया
क़ृषि विभाग पूर्णिया द्वारा संयुक्त कृषि भवन खुश्कीबाग के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती साहिला द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया। मेला परिसर में कुल 24 स्टॉल लगाया गया जिसमे आधुनिक क़ृषि यन्त्रों के साथ साथ छोटे क़ृषि यंत्र यथा धातु कोठीला एंव मैन्युअल एग्रीकल्चर किट की भी प्रदर्शनी लगाया गया था।