पूर्णिया पूर्व: बेला रिकाबगंज गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, जीएमसीएच में भर्ती
के नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव, दिलीप यादव व संतोष कुमार को गांव के ही हरिचरण यादव, मुन्ना यादव व दीपक कुमार से 41 डिसमिल जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इसी विवाद के आरोपियों ने देसी कट्टा और तलवार लेकर मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।