पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल,इलाज के लिए भेजा जीएमसीएच
कटिहार पूर्णिया मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान चांदी कठुआ गांव निवासी मनीष मेहता के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुँचे लोगों ने घायल को उपचार के जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।