हरलाखी: मिथिला की प्रसिद्ध 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा के करुणा स्थान पहुंचने पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
मिथिला की 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा शुक्रवार को करुणा गांव पहुंची। जहां मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला में मिथिलाबिहारी प्रभु श्रीराम व जनकनन्दिनी किशोरी जी का लोगों ने दर्शन किया। वहीं परिक्रमावासियों का ग्रामीणों ने खूब आदर सत्कार भी किया। लोगों के द्वार पर साधु संतों भोजन किया और ने रात्रि विश्राम भी किया। शनिवार को परिक्रमा बिशौल पहुंचेगी।