हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने कई जगहों पर कार्रवाई कर 443 बोतल शराब व 3 बाइक की जब्त, धंधेबाज मौके से हुआ फरार
हरलाखी थाना पुलिस ने अलग अलग करवाई में 443 बोतल शराब व तीन बाइक जब्त की। जबकि धंधेबाज भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शनिवार को बताया कि उमगांव मे मुख्य सड़क में एसआई उपेंद्र प्रसाद ने 300 बोतल शराब व एक बाइक जब्त किया। जबकि दिधिया में एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त करवाई कर 143 बोतल शराब व दो बाइक जब्त किया। दोनो में अलग अलग केस दर्ज हुई।