जसवंतनगर: ग्राम नगला नरिया में इंसानियत की मिसाल, गांव वालों ने नीलगाय को रेस्क्यू कर बचाई बेजुबान की जान
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया में गुरुवार को इंसानियत और सामूहिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली। गांव के तालाब के गहरे कीचड़ में एक नीलगाय फंस गई, जिससे वह बाहर निकलने के लिए काफी देर तक संघर्ष करती रही। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नीलगाय को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर बेज़ुबान जानवर की जान बचाई.