डिंडौरी: खनिज विभाग ने नॉन डिंडौरी, मोहतरा और धनुवासागर से अवैध खनिज परिवहन करते तीन वाहन किए जब्त
डिंडौरी जिले के नॉन डिंडौरी, मोहतरा और धनुवासागर गांव से अवैध खनिज गिट्टी और रेत का परिवहन करते हुए खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर वाहन जब्त कर आगामी कार्यवाही को लेकर थाना समनापुर, थाना गाड़ासरई और थाना कोतवाली में वाहनों को सुपुर्द किया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शनिवार शाम 4:00 बजे मीडिया को जानकारी दी।