सारठ: देवान डुमरिया में घर के अंदर फंदे से लटका मिला महिला का शव, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर रही घटना की छानबीन
Sarath, Deoghar | Jul 11, 2026 देवान डुमरिया के कयूम अंसारी की दूसरी पत्नी राशिदा खातून का शव शनिवार शाम 4 बजे घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन कर रही है। बताया गया कि मृतक महिला का पति मजदूरी करने सुल्तानगंज, बिहार गया है। जबकि सौतन सकीना बीबी बैंक गई हुई थी व दोनों पत्नी घर में अलग रहती थी। वहीं घटना चर्चा का विषय बना हुआ है