Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

20 दिन तक FIR दर्ज नहीं करने पर सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार निलंबित वैशाली जिले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने सहदेई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पु.अ.नि. गौतम कुमार साह को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मारपीट के एक मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद करीब 20 दिनों तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में मिली शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने गौतम कुमार साह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में लापरवाही के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। #Vaishali #BiharPolice #Hajipur #Sahdei #FIR #PoliceAction #BreakingNews

Hajipur, Vaishali | Jul 3, 2026
20 दिन तक FIR दर्ज नहीं करने पर सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार निलंबित वैशाली जिले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने सहदेई थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पु.अ.नि. गौतम कुमार साह को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मारपीट के एक मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद करीब 20 दिनों तक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में मिली शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने गौतम कुमार साह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में लापरवाही के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। #Vaishali #BiharPolice #Hajipur #Sahdei #FIR #PoliceAction #BreakingNews - Hajipur News