पटना ग्रामीण: पटना में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लाठी चार्ज मामले को लेकर कोर्ट और मानवाधिकार आयोग जाने की बात कही
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप लगने के बाद सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने अपनी सफाई दी है।प्रशांंत किशोर ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र उपद्रव नहीं कर रहे थे और किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनावश्यक रूप से बल का इस्तेमाल किया।