पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में मंत्री केदार गुप्ता ने प्रशांत किशोर पर लगाया आरोप, कहा- राजनीतिक लोभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह किया
BPSC अभ्यर्थियों को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर लाठी चार्ज होगी तो सबसे आगे वह खुद रहेंगे, लेकिन रविवार को जब छात्रों पर लाठी चार्ज हुई तब प्रशांत किशोर कहीं नजर नहीं आए। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 2:00 भाजपा कार्यालय में केदार गुप्ता ने कहा है कि राजनीतिक लोभ के लिए अभ्यर्थियों को प्रशांत किशोर ने गुमराह किया है।