पटना ग्रामीण: राजभवन के पास सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया, पदाधिकारियों के साथ साठगांठ कर आंदोलन बेचा
BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर रविवार को सांसद पप्पू यादव गवर्नर से मिलने राजभवन पहुंचे थे। गवर्नर से मिलकर आने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है की BPSC के अध्यक्ष से गवर्नर ने उनके सामने ही बात की है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि गवर्नर ने कहा है कि वह सीएम नीतीश कुमार से बात करेंगे।