पटना ग्रामीण: पटना के नए एसएसपी अवकाश कुमार ने संभाला पदभार, कार्यालय परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
पटना को नया एसएसपी मिल गया है। IPS अवकाश कुमार की तैनाती की गई है। सोमवार की दोपहर 1 बजे पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। वहीं, पदभार ग्रहण से पहले ऑफिस कैंपस में एसएसपी अवकाश कुमार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पटना पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।