तिलहर: त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खुदागंज नगर में चलाया जांच अभियान, मिठाइयों के भरे नमूने लिए
त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को खुदागंज नगर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अजीत सिंह और मनोज कुमार ने सत्यम स्वीट्स पर पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। टीम ने दुकान से मिल्क केक और पेड़े के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।