फिरोज़ाबाद: एनआरसी प्रकरण में छह साल से फरार मुजरिम को थाना दक्षिण पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एनआरसी प्रकरण में छह साल से फरार चल रहे एक अपराधी को रविवार दोपहर तीन बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त का नाम जीशान पुत्र ताजुद्दीन निवासी मौहल्ला कुरैशियान थाना दक्षिण बताया गया। उसे उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया।