बीरपुर: वीरपुर की आठों पंचायतों में विशेष ग्रामसभा, विकास योजनाओं पर बनी सहमति
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें जीपीडीपी, आरटीपीएस, स्वच्छता ही सेवा सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर प्राथमिकताएं तय की गईं। ग्रामसभा में नशामुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।