खिरडीधार छिंज मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सामुदायिक भवन के लिए ₹5 लाख की घोषणा
चम्बा के बनीखेत स्थित खिरडीधार में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने खिरडीधार के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। वहीं, छिंज मेला समिति को 51 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया।
#Chamba #Banikhet #Khirdidhar #ChinjMela #KuldeepSinghPathania #HimachalNews #ChambaNews #HimachalPradesh #चंबा #बनीखेत #खिरडीधार #छिंजमेला #कुलदीपसिंहपठानिया #हिमाचलन्यूज #नशामुक्तिहिमाचल
Chamba, Chamba | Sep 9, 2026