रमना: गढ़वा जिले के रमना में उर्वरक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, 94 में से 33 प्रतिष्ठानों में मिली गड़बड़ी
Ramna, Garhwa | May 9, 2026 गढ़वा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जॉइंट इनफोर्समेंट टीम ने जिलेभर में 94 उर्वरक दुकानों की जांच की, जिसमें 33 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान स्टॉक पंजी, लाइसेंस, पॉस मशीन और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने