वारासिवनी: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 02 ट्रैक समीप झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिला, पुलिस जांच शुरू
नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के समीप झाड़ियों में अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।