**मधेपुरा में जितिया पर नदी में डूबा किशोर, 36 घंटे बाद 1 किमी दूर मिला शव**
मधेपुरा में जितिया पर्व के दिन नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। साहुगढ़-2 पंचायत के भगवानपुर वार्ड-2 निवासी रवींद्र यादव का बेटा सौरभ कुमार 3 अक्टूबर को कुछ लोगों के साथ साहुगढ़ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
बताया जा रहा है कि सौरभ के नदी में डूबने की जानकारी उस समय किसी को नहीं हो सकी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन रात होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। #Madhepura #MadhepuraNews #मधेपुरा #Bihar #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Oct 5, 2026