बेलहर: झामा मैदान बेलहर में आदिवासी एकता संघ ने मनाई शहीद तिलकामांझी की 274वीं जयंती
Belhar, Banka | Feb 11, 2024 प्रखंड मुख्यालय बेलहर स्थित झामा मैदान में आज आदिवासी एकता मंच की ओर से शहीद तिलकामांझी की 274वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कुमार प्रसाद ने किया। इसके बाद लोगों ने तिलकामांझी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किए। समारोह की अध्यक्षता सुकदेव बासुकी और मंच संचालन सूरज हंसदा ने की।