कन्नौज: जिलें में सिंचाई के लिए सरकार की माइक्रोइरीगेशन योजना का अनुदान प्राप्त करें, जानें आवेदन की प्रक्रिया
कन्नौज जिले में सिंचाई के किसानों से जुड़ी अच्छी और राहत की खबर सामने आई है। जिले में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का लाभ पाया जा सकता है। जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने बताया इस योजना के तहत सरकार किसानों को 65 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए upmip portal पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।