कन्नौज: शहर के एक इंटर कॉलेज के बाहर यातायात प्रभारी ने एनसीसी एवं अन्य छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा एक इंटर कॉलेज की एनसीसी एवं अन्य छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि ग्रीन कॉरिडोर किसे कहते हैं?आपातकाल के समय यातायात पुलिस की क्या भूमिक होती है? सीट बेल्ट और हेलमेट धारण करना क्यों आवश्यक है।