कन्नौज: देवधरापुर गांव में जल और बड़े गड्ढे की समस्या से ग्रामीण परेशान, देखिए जन समस्या पर ग्राउंड रिपोर्ट #jansamasya
कन्नौज सदर तहसील के देवधरापुर गांव में लोग पानी की समस्या से लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों को पास में बनी पानी की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों के द्वारा निजी स्रोतों से पानी जुटाया जा रहा है। गांव में रोड के किनारे बना गहरा गड्ढा भी लोगों को परेशान कर रहा है इस गड्ढे की गहराई सामान्य व्यक्ति की लंबाई से भी ज्यादा है।