बूरमू: प्रयागराज से आ रही कार बुढ़मू बैठा टोला में हाईवा से टकराई, सभी सवार सुरक्षित
Burmu, Ranchi | Feb 11, 2025 प्रयागराज से आ रही एक एक्सयूवी मंगलवार सुबह 4:30 बजे बुढ़मू बैठा टोला में अज्ञात हाईवा के चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाईवा के चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई और हाईवा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। वाहन में सवार लोग सुरक्षित हैं, लेकिन एक्सयूवी क्षतिग्रस्त हो गई।