बूरमू: मदरसा काशमिया जियाउलूम चकमें जलस ए दस्तार बंदी आयोजन की तैयारी के लिए बैठक
Burmu, Ranchi | Feb 8, 2025 मदरसा काशमिया जियाउलूम चकमें में जलस ए दस्तार बंदी आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार 4:30 बजे एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड अंजुमन एंड वेलफेयर ट्रस्ट बुढ़मू के सदर शमीम बड़ेहार ने बताया कि मदरसा के 10 बच्चों ने हाफिज़े कुरान की तालिम हासिल की है, जिनके सम्मान में जलस ए दस्तार बंदी का आयोजन सोमवार को किया जाएगा।