बिसवां: रामीपुर गोडवा में खुली बैठक दूसरी बार हुई निरस्त, अब 16 अप्रैल को होगी बैठक
रामीपुर गोडवा गांव में अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर प्रस्तावित खुली बैठक एक बार फिर निरस्त हो गई। गुरुवार को निर्धारित तिथि पर आयोजित होने वाली बैठक में ग्रामीणों के बीच निर्माण स्थल को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते अधिकारियों को बैठक स्थगित करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी मुद्दे पर आयोजित बैठक विवाद के कारण नहीं हो सकी थी।